परिहार: मच्छपकौनी में मकान निर्माण के दौरान हुआ मारपीट, केस दर्ज
इस मामले में पीड़ित हुलास साह ने केस दर्ज कराया है,जिसमें गांव के ही कमलेश साह,नथुनी साह,नरेश साह,नन्द किशोर साह,तेतरी देवी व महेश साह को आरोपित किया है।बताया कि मकान निर्माण के दौरान उक्त सभी लाठी,डंडा,कुदाल व चाकू लेकर आए और मारपीट कर जख्मी कर दिया, मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।