परिहार: पिपरा खुर्द में चोरी से बिजली जला रहे व्यक्ति को जेई ने पकड़ा,केस कराया दर्ज
विधुत आपूर्ति प्रशाखा परिहार के जेई कुमार अंगराज ने परिहार थाना में एक केस दर्ज कराया है जिसमें पिपरा खुर्द गांव के धर्मनाथ साह को आरोपित किया है।जेई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए, मामले में शनिवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।