कोडरमा: 19 से 26 जून तक सभी अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कोडरमा जिला अन्तर्गत विभिन्न अंचलों का दाखिल-खारिज का ऑनलाईन पोर्टल के अवलोकन में पाया गया कि 30 दिनो से अधिक अवधि के काफी मामले लंबित हैं, जो जनहित में नहीं हैं तथा सेवा गारन्टी अधिनियम 2005 का भी उल्लंघन है। इस मामले पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अंचलाधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।