कोडरमा: उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित बस स्टैंड, वेंडिंग जोन और कार्यालय भवन की जमीन का किया निरीक्षण
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में विधि व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री ऋतुराज ने नगर परिषद अंतर्गत सभी वार्डों का दौरा किया और नगर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया.