दादरी: गढ़ी चौखंडी गांव में सूनी पड़ी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल चुराने वाला चोर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा की गढ़ी चौखंडी गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूनी पड़ी दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपए के कीमती मोबाइल चुराकर आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।