दादरी: नोएडा प्राधिकरण के पूर्व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की मौत के बाद तीन महिलाओं ने पत्नी होने का दावा पेश किया, जांच शुरू
नोएडा प्राधिकरण में पूर्व में तैनात रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की मौत के बाद 3 महिलाओं ने नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर आकर उनकी पत्नी होने का दावा पेश किया है। इसके बाद सीईओ लोकेश एम ने मृतक अधिकारी की सेक्टर 62 में स्थित प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीसीपी ने बुधवार को बताया है कि प्रकरण की जांच की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।