#छतरपुर में बोलेरो और ट्रक की भीषण #भिड़ंत, 5 की मौके पर मौत; चीख-पुकार के बीच बिखर गया परिवार...
छतरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर शनिवार को रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते कुनबे को पलक झपकतें ही तबाह कर दिया। मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच हुई रूह कंपा देने वाली सीधी टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन लोहे का एक बेजान कंकाल बनकर रह गया।
हादसे की चपेट में आए लोगों में:
दौलत रैकवार पुत्र दुर्गा रैकवार
मीना रैकवार पत्नी दौलत रैकवार
विक्की रैकवार पुत्र दौलत रैकवार
श्याम बाई (80) पत्नी दुर्गा रैकवार
कौशल्या रैकवार (40) पत्नी लक्ष्मण रैकवार
संजय रैकवार (24) पुत्र प्रमोद रैकवार
छोटू रैकवार (निवासी- रगोली), वाहन चालक
घटना में 5 सवारों की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि छोटू रायकवार गंभीर रूप से घायल को मातगुवां थाना पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकालकर फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर लगते ही बिजावर के खटक्याना मोहल्ले में कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Sagar, Sagar | Sep 26, 2026