बहराइच: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गोंदा निवासी व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना दरगाह इलाके के दरगाह मेला आए व्यक्ति की संदिध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बताते चलें मृतक युवक पड़ोसी जनपद गोंडा के नय्यर कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक व्यक्ति का नाम जमाल है। परिजनों का कहना है कि जमाल दरगाह घूमने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने सूचना दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।