बहराइच: कृषि भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बहराइच कृषि भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानो की समस्याओं का समयबद्धता के साथ जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। किसान दिवस के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं की भी किसानों को जानकारी दी गई।