बहराइच: रेलवे स्टेशन परिसर मे मिला अज्ञात महिला का शव पड़ताल मे जुटी पुलिस पहचान के लिए मर्चयुरी में रखवाया गया शव
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहराइच रेलवे स्टेशन परिसर मे एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। शव मिलने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बताया की लगभग 50 वर्ष की अज्ञात महिला का शव रेलवे स्टेशन परिसर मे मिला है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव मर्चयुरी मे रखवाया गया है।