बहराइच: अनारकली रोड रेलवे लाइन के पास से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे मे वांछित चल रहे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अनारकली रोड रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभियुक्त का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।