रायडीह: श्रीधर ज्ञान संस्थान मरदा में रोजगार मेला आयोजित, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रहे मौजूद
Raidih, Gumla | Oct 27, 2024 कौशल प्रशिक्षण केंद्र श्रीधर ज्ञान संस्थान मरदा रायडीह में रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक वृहद स्तर पर केंपस प्लेसमेंट ड्राइव समारोह का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 200 अभ्यर्थी ने भाग लिया। सुरक्षा गार्डों के रूप में 52 युवतियों और 18 युवकों का चयन किया गया। एक कंपनी ने 400 महिला और 300 पुरुष सुरक्षा गार्ड की आपूर्ति की बात कही।