रायडीह: झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रायडीह में 506 ग्राम अफीम और ₹3,86,100 जब्त, 3 गिरफ्तार
Raidih, Gumla | Oct 23, 2024 विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर बने अस्थाई अंतरराज्यीय चेक पोस्ट में मंगलवार की देर रात जांच के दौरान 506 ग्राम अफीम व अन्य वाहन से 386100 कैश बरामद किया गया। गुप्त सूचना पर शिवनाथ नामक यात्री बस में जांच की गई थी। वहीं चालक व दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चेक पोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहनों की जांच चल रही है।