रायडीह: पत्नी के शराब पीने से मना करने पर पंचोड़ा निवासी पति ने यूरिया व डीएपी का सेवन किया, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Oct 25, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचोडा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की शाम यूरिया और डीएपी का सेवन कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी 6 माह पूर्व अपने 5 वर्षीय बच्चे और पति को छोड़कर काम करने दिल्ली चली गई। बच्चे के पालन पोषण में परेशानी को लेकर पति उसे फोन कर बुलाया लेकिन पत्नी शराब के लत के कारण नहीं आने तथा विवाद बढ़ने पर मर जाने की बात कही।