रायडीह: तुलमुंगा में मामूली विवाद में बाप-बेटे ने व्यक्ति को कुदाल से काटकर गंभीर रूप से घायल किया, सुरसांग थाने में मामला दर्ज
Raidih, Gumla | Oct 23, 2024 गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना में बुधवार को एक व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध कुदाल से मारकर गंभीर रूप से घायल करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में बताया मामूली विवाद में तीनों पिता पुत्र ने मुझे कुदाल से सिर में मारकर घायल कर दिया। घायल तीनों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।