पटना ग्रामीण: मीठापुर स्थित कृषि भवन में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का किया निरीक्षण
मीठापुर स्थित कृषि भवन में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी शनिवार दोपहर 2:38 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से विजय कुमार सिन्हा ने दी है। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने सभी जिला मुख्यालय और प्रखंडों में उर्वरता मैप प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।