पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने PMCH के नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन, 1117 बेड की दी गई है सुविधा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम 4:00 बजे पीएमसीएच के नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस नई बिल्डिंग में मरीजों के लिए मॉडर्न फैसिलिटी के साथ-साथ 1117 बेड की सुविधा भी दी गई है। वहीं मरीज के परिजनों के लिए वेटिंग रूम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। उद्घाटन के मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।