इटारसी: तवानगर के जंगल में वन विभाग को मिले बाघ के पगमार्क, रेंजर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
रानीपुर क्षेत्र में तवानगर से लगे जंगल मे एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे फारेस्ट रेंजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि गुरुवार को बाघ के मूवमेंट की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मौके से पगमार्क लिए गए हैं। टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। वन विभाग ने तवानगर और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।