कैसरगंज: गौसपुर गांव में खेत में जानवर जाने के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा, हालत गंभीर
कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत गौसपुर गांव में खेत में जानवर जाने के विवाद को लेकर सरवन कुमार नामक युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा है। घायल पीड़ित का कहना है कि मेरा जानवर उनके खेत में चला गया था, जिसको लेकर उनके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वहीं विरोध करने पर उन्होंने जमकर पीटा।