कैसरगंज: टिकोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठेले को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
लखनऊ-बहराइच हाईवे के टिकोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठेला को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि संतराम सब्जी बेचकर वापस घर आ रहा था, तभी मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।