कैसरगंज: जैतपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, 1 व्यक्ति को किया गया रेफर
जैतपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अलीपुर के फखरपुर के रहने वाला है व रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों की टक्कर हो गई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया।