जतारा: कंदवा में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; जांच टीम ने साक्ष्य जुटाए
टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के कंदवा गांव में 45 वर्षीय खुमान उर्फ भगवानदास कुशवाहा का शव खेत में पलाश के पेड़ पर बिजली की डोरी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने एक दिन पहले हुए विवाद का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एसडीओपी अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।