रजौन: रजौन प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक में भ्रष्टाचार के आरोप लगे
Rajaun, Banka | May 15, 2025 रजौन प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने की । बीडीओ अंतिमा कुमारी निगरानी में थीं।बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद नहीं थे ।बैठक में प्रखंड क्षेत्र की योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई । बैठक गुरुवार संध्या करीब 4:00 बजे तक चली।