बहेड़ी: बहेड़ी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज पांच सितंबर को माह के पहले शनिवार के तहत सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह एवं एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं ।