बिहार: गगन्दीवान मोहल्ला स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के गगन्दीवान मोहल्ला स्थित मकान में नेशाफ आलम नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है। इस मामले में परिवार के कोई भी सदस्य कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।