नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय चंडी (नालंदा) में ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन: बैंकिंग सुविधाओं, स्टार्टअप वित्तपोषण, ऋण प्रक्रिया एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा-
नालंदा, 29 अक्टूबर 2026। नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय चंडी (नालंदा) में उद्योग विभाग बिहार द्वारा स्थापित स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्टार्टअप्स एवं नवाचारकर्ताओं को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता, ऋण योजनाओं तथा उद्यम स्थापना एवं विस्तार के लिए उपलब्ध संसाधनों से जोड़ना था।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) गोपाल नंदन ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया और उपस्थित अतिथियों, बैंक अधिकारियों, संस्थागत प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र नालंदा के महाप्रबंधक धनजी कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ,अग्रणी जिला प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक एवं बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि, भारतीय स्टेट बैंक चंडी के शाखा प्रबंधक, अन्य बैंकों के जिला समन्वयक, जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक बिजेंद्र कुमार सिंह, उधोग विस्तार पदाधिकारी सुश्री पूजा कुमारी तथा स्टार्टअप संस्थापक सनी प्रकाश, उपेन्द्र वर्मा सहित 120 के करीब छात्रा एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बैंक ऋण, वित्तीय योजनाओं, नवाचार और व्यवसाय शुरू करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक बिजेंद्र कुमार सिंह ने स्टार्टअप के विकास और वित्तीय सहायता के अवसरों पर जानकारी दी। वहीं, उद्यमी सनी प्रकाश ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में बताया। स्टार्टअप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त तथा विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टार्टअप स्थापित करने, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने तथा वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 29, 2026