शाहबाद: मगियामा गांव में आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने दलित को पीट कर घायल किया, केस दर्ज
मगियामा गांव में आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने दलित बागवान को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज किया और लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। दलित एक्ट के अंतर्गत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम मगियामा निवासी रामप्रवेश रात्रि में अपने बाग में आम की रखवाली कर रहा था। तभी दबंगों ने उसे पीट कर घायल किया।