शाहबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को भगा ले जाने का पिता ने लगाया आरोप, तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।