शाहबाद: अंबेडकर पार्क का एक माह से टूटा पड़ा है गेट, पालिका के अधिशासी अधिकारी की लापरवाही का नतीजा
शाहाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अंबेडकर पार्क का पिछले एक माह से स्टील का गेट टूटा पड़ा है। पार्क के चौकीदारों ने गिरे पड़े गेट को बेड़ा बेड़ा लगाकर उसे तारों से रोक दिया है। चौकीदार अगर इस गेट को उठाकर बेड़ा न करते तो शायद चोर चक्के इस गेट को उठा ले जाते हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी ने शिकायत करने के बाद भी इस गेट की मरम्मत नहीं कराई।