शाहबाद: मनिकापुर गांव के रहने वाले एक किशोर को दबंग ने पीट कर किया घायल, नामजद रिपोर्ट कराई गई दर्ज
क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर निवासी पिता ने गांव निवासी युवक पर उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर निवासी शिशुपाल राजपूत ने बताया उसके 13 वर्षीय पुत्र शिवम को गांव के रजनीश ने पीट दिया।