अशोक नगर: अशोकनगर में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं और दिए निर्देश
अशोकनगर जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।