गिरिडीह: यूआईडी के जिला परियोजना पदाधिकारी ने सर जेसी बोस सहित जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का किया निरीक्षण
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को 11 बजे से जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी ने जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में आधार अद्यतीकरण एवं APAAR बनाने हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया। मौके पर आधार ऑपरेटर को कैंप के दौरान पूरी तत्परता के साथ कार्य करने की बात कहीं।