गिरिडीह: डीसी रामनिवास यादव ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को सुना।साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु आए सैकड़ों लोगों से मिलकर उनसे प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।