गिरिडीह: ताराटांड़ थाना के पलकिया में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री को किया ध्वस्त
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पलकिया में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ कारवाई करते हुए फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। मंगलवार को 1 बजे उत्पाद कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। टीम ने कारवाई के दौरान घटनास्थल से अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्पिरिट सहित बना हुआ अवैध शराब एवं अन्य अवैध उत्पाद पदार्थ बरामद कर जब्त किया है।