गिरिडीह: डीसी रामनिवास यादव ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बुलावे पर व्यवहार न्यायालय पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्र के बुलावे पर मंगलवार को 3 बजे गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव व्यवहार न्यायालय पहुंचे। व्यवहार न्यायालय पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे कोर्ट परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा - निर्देश दिए।