गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद में माँ-बेटे पर हमला, दोनों घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी
बिरनी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मंगलवार को 3 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।जानकारी के अनुसार, सहदेव यादव ,और उनकी मां मौसमत यशोदा देवी अपने पुराने जर्जर मकान की मरम्मत कर रहे थे।