गिरिडीह: दुर्गा पूजा के दस्तक देते ही प्रशासन अलर्ट, नगर निगम टीम ने बरमसिया समेत कई पूजा-पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा की दस्तक के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में है। मंगलवार को 12 बजे इसको लेकर नगर निगम टीम ने बरमसिया, बरगंडा समेत कई दुर्गा पूजा - पंडालों का निरीक्षण किया।इस दौरान आस - पास के इलाकों में साफ - सफाई ओर लाइटिंग की पूरी व्यवस्था कराने को लेकर उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक अपने टीम के साथ सभी पंडालों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।