लखीसराय: नया बाजार: क्यूल नदी पर अस्थाई पुल की जेसीबी से मरम्मत की गई
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित क्यूल नदी पर बने अस्थायी पुल मंगलवार की पूर्वाह्न 9:30 पर जेसीबी के माध्यम से मरम्मत कार्य कराया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों डीएम मिथिलेश मिश्र की पहल पर क्यूल नदी पर अस्थायी मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लगातार आवागमन से अस्थाई पुल कमजोर हो गया था।