शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना में भूमि संबंधित दो मामलों का किया गया निपटारा, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार
श्यामपुर भटहां थाना में भूमि संबंधित दो मामलों का निपटारा किया गया है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आज शनिवार को श्यामपुर भटहां थाना में डुमरी कटसरी सीओ मोना कुमारी व थाना अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में भूमि संबंधित मामलों पर सुनवाई किया गया है. जहां दो मामलों को सुनकर पूरी तरह से निपटारा कर दिया गया है।