बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 2 चाकू, 3 चोरी की बाइक और 2 फोन
Baraut, Bagpat | Jun 16, 2025 थाना बडौत पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि हेवा निवासी कुलदीप की बाइक चोरी के मामले में अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से 2 अवैध चाकू व चोरी की हुई 3 मोटरसाईकिल, 2 मोबाईल फोन बरामद हुए है। आरोपी विक्रांत व आकाश निवासी बड़ौली, आकाश निवासी शबगा व अंकित निवासी रमला के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।