बड़ौत: दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में भारत के टॉप 21 इंस्पायरिंग योगियों में किशनपुर बिराल के विशाल भारद्वाज बने टॉप योगी
Baraut, Bagpat | Jun 16, 2025 दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में रविवार रात करीब 10 बजे एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भारत के टॉप 21 इंस्पायरिंग योगियों में किशनपुर बिरल के योगाचार्य ओम योगी विशाल भारद्वाज टॉप योगी बने। उनका नाम अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा प्रकाशित बुक भारत के टॉप 21 इंस्पायरिंग योगी 2025 में शामिल हो गया है। उनको राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।