फागी: काजीपुरा में श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर की 17वीं वर्षगांठ पर धार्मिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
Phagi, Jaipur | Mar 27, 2024 सांभरलेक के निकटवर्ती ग्राम पंचायत काजीपुरा में बुधवार को श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर की 17वीं वर्षगांठ पर धार्मिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरपंच नवरतन कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदयाल बासनिवाल रहे। कार्यक्रम में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।