पलिया: सम्पूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले की किसान सहकारी चीनी मिल सम्पूर्णानगर में आज मंगलवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह, प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और डीसीओ वेद प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। वही निरीक्षण की शुरुआत मिल परिसर के मरम्मत व रखरखाव कार्य की समीक्षा से हुई।