पलिया: चाट का ठेला लगाने वाले की अचानक मौत पर पलिया विधायक ने मृतक की पत्नी को ₹15,000 की सहायता राशि दी
पलिया विधायक पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बलुआ बिसेन पुरी आज मंगलवार को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी क्षेत्रीय जनता से मिलने पहुंचे थे।जहां विधायक को चाट का ठेला लगाने वाले जितेंद्र की अचानक मौत हो जाने की जानकारी गांव के युवक ने दी। जानकारी होने पर पलिया विधायक मृतक के घर पहुंच कर मृतक की पत्नी को ₹15000 की दी आर्थिक सहायता। बच्चों की पढ़ाई की लीं जिम्मेदारी।