पलिया: पलिया तहसील में आए आंधी-तूफान से किसानों की केले की फसल हुई बर्बाद, किसान संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
पलिया तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेज आंधी बारिश के चलते केले की फसल किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद केले की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किसान संगठन आगे आया है। जहां आज सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे किसान संगठन के पदाधिकारीयो ने उप जिलाधिकारी पलिया को संबोधित कर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।