पलिया: सीमा शुल्क विभाग और 39वीं वाहिनी बटालियन एस एस बी ने संयुक्त कार्रवाई में 3 लाख भारतीय मुद्रा की बरामदगी की
पलिया तहसील क्षेत्र के गौरी फंटा की 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशानुसार सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा चेक पोस्ट गौरीफंटा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान एक आरोपी निवासी बाजार नंबर एक कोतवाली पलिया को तीन लाख भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया है।