अटरू: सहरोद के डिग्गी मालपुरा से निकली 17वीं पदयात्रा
Atru, Baran | Aug 18, 2026 सहरोद से डिग्गी मालपुरा के लिए निकली 17वीं पदयात्रा, 300 श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे अटरू। अटरू क्षेत्र के ग्राम सहरोद से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डिग्गी मालपुरा स्थित श्री कल्याण राय जी महाराज के दर्शन के लिए 17वीं वार्षिक पदयात्रा सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में करीब 300 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।