बुढ़ाना: बुढ़ाना कस्बे के भरत ने मध्य प्रदेश में आयोजित कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
कस्बे के करीब 09 साल के खिलाडी भरत सिंह ने मध्य प्रदेश में विगत दिवस हुई कबड्डी और क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बुढ़ाना कस्बे और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। मंगलवार के दिन भरत सिंह बुढ़ाना कस्बे में पहुंचेंगे। जहां पर उनका एक नर्सिंग होम में फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा। 9 वर्षीय भरत सिंह ने कबड्डी में भी सिल्वर मेडल जीतकर कस्बे का नाम रोशन किया है।