बुढ़ाना: बुढाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन, अधिकारियों ने लोगों की सुनी जन समस्याएं
शनिवार को बुढाना तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील बुढाना पर समाधान दिवस पर पहुंचे लोगों की जन समस्याओं को सुना और समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया।