बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त बलकटी की बरामद
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत शनिवार को एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र रतन सिंह ग्राम गोयला का निवासी है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक बलकटी बरामद की गई है। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।